Karwa Chauth Vrat| Pooja Time 2021
हिंदू पंचाग के अनुसार आज कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. हर साल इस तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. आज 24 अक्टूबर दिन रविवार को पूरे देश में करवाचौथ का व्रत रखा जा रहा है. इस व्रत में सुहागिन महिलायें सूर्योदय के पहले सरगी खाकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. करवाचौथ का व्रत सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं और शुभ मुहूर्त में पूजा करती है. उसके बाद चन्द्रोदय होने पर चांद का दर्शन करती हैं. तत्पश्चात पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत पूर्ण करती हैं.
करवा चौथ व्रत समय :
चतुर्थी तिथि शुरू : 03:00 - 24 अक्टूबर 2021
चतुर्थी तिथि ख़त्म : 05:40 - 25 अक्टूबर 2021
पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवा चौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है।
